मुंगेली– देव पब्लिक स्कूल, बिलासपुर रोड मुंगेली में विद्यालय का द्वितीय वार्षिक उत्सव “सृजन (The Creation)” का भव्य आयोजन गुरुवार 29 जनवरी 2026 को शाम 4:30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय में उत्साह और तैयारियां जोरों पर हैं। विद्यालय प्रबंधन, स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में नृत्य, संगीत, नाट्य प्रस्तुति सहित विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी (डी.ई.ओ.) उपस्थित रहेंगे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता (एस.डी.एम.) मुंगेली अजय शतरंज करेंगे।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संगीता आर्या एवं निदेशक देव गोस्वामी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं अभिभावकगण शामिल होंगे।
विद्यालय प्रबंधन ने नगर के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं शिक्षा प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।



















































