बागदाई मेला के प्रथम दिन जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार रहे मुख्य अतिथि

मां बागदाई के दर्शन कर जिले की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

मुंगेली— जिले के ग्राम नुनियाकछार में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बागदाई मेला का भव्य शुभारंभ धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ किया गया। मेला के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार शामिल हुए। उन्होंने मां बागदाई के दर्शन कर जिलेवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जनपद पंचायत एवं क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार ने कहा कि बागदाई मेला केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों से हमारी परंपराएं जीवित रहती हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से आह्वान किया कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए सभी को जागरूक होना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष विश्वराज सिंह परिहार ने बागदाई धाम में बाउंड्रीवाल एवं भव्य प्रवेश द्वार निर्माण की मांग रखी, जिस पर जनपद अध्यक्ष ने शीघ्र ही इसे पूरा कराने का आश्वासन दिया। अन्य जनपद प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बागदाई मेला का आयोजन प्रतिवर्ष नवरात्रि, दशहरा एवं माघी पूर्णिमा जैसे पावन अवसरों पर किया जाता है, जो क्षेत्र की धार्मिक पहचान बन चुका है।
उन्होंने बताया कि मेला समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ी शिक्षा के माध्यम से समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सके।

दूसरे दिन बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

मेला के दूसरे दिन विद्यालयीन बच्चों द्वारा डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही गांव के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

तीसरे दिन होगा भव्य नाइट जगराता

मेला के तीसरे दिन 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका पायल साहू द्वारा भव्य नाइट जगराता का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और गायिका पायल साहू की प्रस्तुति को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पालचुवा के सरपंच विनय बंजारा, सचिव असमंजस दिवाकर, पंच धनसाय साहू, नितेश परिहार, किशोर सप्रे, जितेंद्र दिवाकर (भाजपा ग्रामीण मंत्री), पंच जलेश्वर निषाद, विजय गंधर्व, दिलीप यादव, पूर्व सैनिक त्रिभुवन यादव, प्रधान पाठक बिंदु भास्कर (जमहा), जनपद सदस्य नवागांव-ची शक्ति सिंह ठाकुर सहित मेला समिति अध्यक्ष विश्वराज परिहार, संगठन सचिव संजय सिंह, सचिव राम भाऊ सप्रे, द्वारिका सिंह ठाकुर, सहसचिव झग्गर निषाद, कोषाध्यक्ष गणेश सप्रे, सदस्य भजनदास मानिकपुरी, अशोक यादव, बीरबल निषाद, महेश निषाद सहित अनेक संरक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मंच संचालक शिक्षक दुर्गेश देवांगन ने किया। कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन द्वारा दी गई।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!