बजट में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा, यह केवल बड़े उद्योगपतियों के लिए है :- शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता

मुंगेली — केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुंगेली शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने इसे छत्तीसगढ़ और आम जनता के हितों के विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास का दस्तावेज़ कम और केवल शब्दों व नारों का संग्रह अधिक है।
दीपक गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ पूरी तरह से गायब नजर आता है। न तो राज्य के खनिज संसाधनों के लिए कोई ठोस प्रावधान किया गया है और न ही बिजली, सिंचाई, कृषि अथवा आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए कोई विशेष योजना दिखाई देती है। यह बजट साफ तौर पर बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है, जबकि किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और आदिवासी समाज को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि बजट में बड़े-बड़े दावे जरूर किए गए हैं, लेकिन आम आदमी की रोजमर्रा की परेशानियों—महंगाई, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य—का कोई ठोस समाधान नहीं दिया गया। किसानों के लिए न समर्थन मूल्य पर कोई स्पष्टता है और न ही सिंचाई व खाद जैसी बुनियादी जरूरतों पर कोई ध्यान दिया गया है। शहर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ देश को खनिज और बिजली देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, लेकिन बदले में हर साल बजट में उसे खाली हाथ लौटाया जाता है। यह राज्य के साथ सौतेला व्यवहार है, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी।
दीपक गुप्ता ने केंद्र सरकार से मांग की कि छत्तीसगढ़ के साथ न्याय करते हुए आगामी संशोधित बजट में राज्य के किसानों, आदिवासियों और युवाओं के लिए ठोस प्रावधान किए जाएं।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!