देवांगन समाज कल्याण समिति मुंगेली के पंजीयन के बाद बेटी के विवाह हेतु समाज ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति – जिलाध्यक्ष अधिवक्ता आनंद देवांगन

परिवार का मनोबल बढ़ा, समाज के प्रति विश्वास हुआ और मजबूत

मुंगेली— देवांगन समाज कल्याण समिति मुंगेली के पंजीयन के पश्चात समाज में एकता, भाईचारे और सहयोग का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। समिति के गठन और पंजीयन के तुरंत बाद समाज ने अपने पहले सामाजिक कार्य के रूप में एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह हेतु सहयोग प्रदान कर यह सिद्ध कर दिया कि समाज की असली ताकत उसकी एकजुटता में होती है।
देवांगन समाज के जरूरतमंद युवक यश देवांगन के माता-पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनकी छोटी बहन के विवाह को लेकर लगातार चिंता बनी रहती थी। ऐसे कठिन समय में देवांगन समाज कल्याण समिति और समाज के सदस्यों ने आगे बढ़कर सहायता का संकल्प लिया और विवाह की चिंता को दूर करने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया। यह पहल समाज में सामाजिक जिम्मेदारी, मानवीय संवेदनशीलता और भाईचारे का सुंदर संदेश देती है। समिति के इस प्रयास से न केवल परिवार का मनोबल बढ़ा, बल्कि समाज के प्रति विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ है।
संपूर्ण सहयोग राशि समिति के खाते में जमा कर चेक के माध्यम से दी जाएगी
समिति ने स्पष्ट किया कि विवाह हेतु प्राप्त समस्त सहयोग राशि देवांगन समाज के पंजीकृत बैंक खाते में जमा की जाएगी तथा पारदर्शिता के साथ चेक के माध्यम से यश देवांगन को प्रदान की जाएगी।
समाज के सदस्यों ने विवाह हेतु घरेलू सामग्री एवं नगद सहयोग प्रदान कर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई।

समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सराहनीय योगदान

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन (अधिवक्ता) द्वारा टीवी, सचिव सुदामा देवांगन द्वारा पलंग, संरक्षक राजू चाचा द्वारा ड्रेसिंग टेबल,भूपेन्द्र देवांगन द्वारा मिक्सर ग्राइंडर, समाज ग्रुप की ओर से आलमारी प्रदान की गई। इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन,
अजय (LIC), अनिल मुछा, जगदीश, नितिन, नानू, बलराम, धनराज, बंटी पान सहित समाज के अनेक सदस्यों ने सहयोग कर इस कार्य को सफल बनाया।
अन्य सहयोगकर्ताओं ने भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
विवाह के लिए भवन बुकिंग की जिम्मेदारी पार्षद निमेश देवांगन (हीरालाल वार्ड) द्वारा ली गई।
विवेकानंद वार्ड पार्षद अर्चना सत्तू देवांगन द्वारा ₹1100,
महेंद्र देवांगन (महेंद्र बाइडिंग) मलाई घाट वाले द्वारा ₹1500 नगद,
चंद्रहासिनी प्रोविजन के गणपति देवांगन द्वारा कुकर प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त –
चेतन देवांगन — ₹501
आकाश देवांगन — ₹501
एक गोपनीय दानदाता — ₹1100 का सहयोग भी प्राप्त हुआ।
जिलाध्यक्ष का प्रेरणादायक संदेश
इस दौरान जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता ने कहा— “देवांगन समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। समिति के पंजीयन के बाद यह पहला सामाजिक कदम है, जो समाज के उज्जवल भविष्य की दिशा में प्रेरणादायक पहल है। जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना ही समाज का सच्चा धर्म है।”
उन्होंने आगे कहा कि समिति भविष्य में भी समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए इसी प्रकार सहयोगात्मक कार्य करती रहेगी।

समाज में खुशी और गर्व का माहौल

इस पहल से देवांगन समाज में खुशी और गर्व का वातावरण देखने को मिला। लोगों ने समिति के इस प्रथम सामाजिक कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि समाज इसी प्रकार एकजुट होकर कार्य करेगा, तो कोई भी परिवार अकेला नहीं रहेगा।
यह जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन (मुंगेलिहा यूट्यूबर) द्वारा साझा की गई।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!