शाला प्रबंधन समिति सदस्यों का प्रशिक्षण एवं विद्यार्थियों का अकादमिक आकलन कार्यक्रम संपन्न

मुंगेली। समग्र शिक्षा जिला मुंगेली के मार्गदर्शन में कम्युनिटी मोबिलाइजेशन के अंतर्गत एसएमसी एवं एसएमडीसी सदस्यों का प्रशिक्षण तथा समुदाय के समक्ष जनवाचन कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं का एकेडमिक आकलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के पठन, लेखन, गणितीय संक्रिया, पाठ्यवस्तु एवं प्रश्नोत्तरी से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आकलन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवपदस्थ डीएमसी अशोक सोनी, एपीसी प्रदीप उपाध्याय, सेवानिवृत्त शिक्षक किशन सिंह क्षत्रिय एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बावरे की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने समुदाय के समक्ष अपनी अकादमिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने पूर्ण मनोयोग और उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी दक्षता प्रस्तुत की। इसी क्रम में एसएमसी एवं एसएमडीसी सदस्यों को समग्र शिक्षा के विभिन्न घटकों जैसे बालिका शिक्षा, समावेशी शिक्षा, ड्रॉपआउट रोकथाम सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हेतु जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे, एपीसी प्रदीप उपाध्याय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बावरे एवं सेवानिवृत्त शिक्षक किशन सिंह के कर-कमलों से मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भी प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकासखंड स्रोत समन्वयक सूर्यकांत उपाध्याय, संजीव सक्सेना, दुर्गेश देवांगन, संकुल समन्वयक अमिताभ शर्मा, बृजेश्वर मिश्रा, नेमीचंद भास्कर, उमेश साहू, जिला राम यादव, रविकांत पुरी गोस्वामी सहित अन्य शिक्षकगण एवं बीआरसीसी स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!