मुंगेली में सर्व ब्राह्मण परिषद की बैठक सम्पन्न, अक्षय तृतीया पर निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

मुंगेली। सर्व ब्राह्मण परिषद की महत्वपूर्ण बैठक इंदिरा केशव विप्र भवन में आयोजित की गई, जिसमें भगवान श्री परशुराम जी की आगामी शोभायात्रा, विप्र भवन में चल रहे निर्माण कार्य तथा उपनयन संस्कार कार्यक्रम सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी तथा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर अलग-अलग दायित्व सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त उपनयन संस्कार कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में आगामी 8 मार्च को आयोजित बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक में विप्र भवन में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। भवन में फॉल्स सीलिंग, व्यवस्थित विद्युत फिटिंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्व ब्राह्मण महिला परिषद का गठन किया गया, जिसमें श्रीमती मंजुला शर्मा को अध्यक्ष एवं निधि पौराणिक को सर्वसम्मति से शहर अध्यक्ष चुना गया। बैठक में सर्व ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, दुष्यंत दुबे, नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला, रामेश्वर तिवारी, आशीष मिश्रा, स्वतंत्र मिश्रा, सुनील पाठक, मनीष उपाध्याय, गणेश बाजपेयी, सौरभ बाजपेयी, मोहन उपाध्याय, सुनील पाण्डेय, राहुल पाठक, रविशंकर शर्मा, सुमित तिवारी, योगेश उपाध्याय, महेंद्र पाण्डेय, अजय तिवारी, अरविंद पाण्डेय, योगराज उपाध्याय, संतोष पाठक, सुरेश पाण्डेय, मनोज तिवारी, नवीन पाण्डेय, ऋषि पाण्डेय, नरेश कुमार शर्मा, छत्रपाल उपाध्याय, अविनाश तिवारी, ओमप्रकाश दीक्षित, प्रवीण सहित महिला विंग की श्रीमती प्रतिमा पाण्डेय, मंजुला शर्मा, निधि बाजपेयी, रानी मिश्रा, रजनी पाठक, कल्पना मिश्रा, निधि पौराणिक, ऋतु तिवारी, रजनी तिवारी, कुमुदिनी मिश्रा, सुषमा शर्मा, संगीता दुबे सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में समाज की एकजुटता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!