डॉ .ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अध्यक्ष जन भागीदारी समिति श्री प्रद्युम्न तिवारी, कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य डॉ शोभित वाजपेई, विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनीता तिवारी, प्राचार्य शासकीय एस एन जी कॉलेजh डॉ रजत दवे , सेवानिवृत प्राध्यापक श्री के अहमदh कार्यक्रम प्रभारी श्री एस के तिवारी की गरिमा मय उपस्थितमें उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रद्युम्न तिवारी जी ने युवाओं को उच्च शिक्षा लेकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दिए। प्राचार्य डॉ बाजपेई महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर छात्राओं को सभी गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने की बात कही। विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनीता तिवारी ने छात्रों को सतत अध्ययन कर अपना लक्ष्य हासिल करने की बात कही। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ एन के पुरले तथा आभार प्रदर्शन श्री एस के तिवारी ने किया। अवसर पर सम्माननीय अतिथियों द्वारा विश्वविद्यालय में विशिष्ट स्थान अर्जित करने वाले कुमारी साक्षी ,कुमारी रागिनी नामदेव कुमारी हरिता तथा महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातक उत्तर कक्षाओं में प्रथम स्थान पर प्राप्त करने वाले, कुमारी अनीशा, अमित मिरी निलेश, कुमारी पूजा साहू, दुर्जन टोडर,मेधा रानी द्विवेदी, किरण कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के बेस बाल प्रतियोगिता मैं चयनित खिलाड़ी आयुष यादव, निक्की नाथ जोगी ,यश देवांगन लोकेश साहू एवं साहिल जोशी का भी सम्मान किया गया। साथ ही नस में राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर सहभागिता करने वाले स्वयंसेवकों धनराज ध्रुव,विनय ठाकुर, श्रेया टंडन , अमित को सम्मानित किया गया ।इसके अलावा महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा खेलhh के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न लोकगीत, लोक नृत्य के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा प्रभारी श्री एस के भारती ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती पूनम कोरी, तृप्ति लकड़ा, ग्रंथपाल एस एल मौर्य, डॉ प्रेरणा गुप्ता, डॉ राजू, डॉ रामाकांत चंद्राकर,रामचरण साहू, डॉ अनीता तिर्की, डॉ, लव कुमार वर्मा, श्रवण खांडे, सुनील उपाध्याय ,टिकेश्वर राजपूत,विशाल विश्वकर्मा,भारती ध्रुव, धनवर्षा देवांगन,कुमारी किरण भास्कर, पी.आर .चंद्राकर, मानसी लता प्रशांत राजपूत,रवि चौबे,दिनेश हाठीले ,शारदा साहू प्रमोद राव सहित छात्र छात्राएं बड़ी संख्या उपस्थित रहे ।





















































