मुंगेली। शीलू साहू, प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष, को उनके जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं समर्थकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश साहू ‘बल्ला’ ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि शीलू साहू ने सदैव सामाजिक सरोकारों एवं संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया है। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। दिनेश साहू ने कामना की कि भक्ति माता कर्मा एवं प्रभु श्री राम की कृपा उन पर सदैव बनी रहे और वे समाज एवं क्षेत्र के विकास में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।



















































