शादी की सालगिरह पर शुभकामनाओं के साथ परिवार में हर्ष का माहौल

मुंगेली। शहर में आज देवांगन परिवार के लिए खुशी और उत्सव का दिन रहा, जब सुदामा देवांगन व धर्मपत्नी श्रीमती देवांगन, मीत देवांगन एवं राजकुमारी देवांगन एवं घनश्याम देवांगन व प्रीति देवांगन ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस खास अवसर पर परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें ढेरों बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं। इस शुभ अवसर पर परिवार के सदस्यों ने कहा कि यह दिन अत्यंत खास है, क्योंकि इसी दिन दोनों दंपत्तियों ने अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की थी। सभी ने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि यह जोड़ी सदैव खुशहाल, स्वस्थ और समृद्ध रहे। शुभकामना संदेश में यह भी कहा गया कि दोनों दंपत्तियां इसी तरह हमेशा मुस्कुराते रहें और अपने परिवार को एकता के सूत्र में बांधकर आगे बढ़ाते रहें। परिवार में इस अवसर पर खुशी का माहौल रहा और सभी ने मिलकर इस खास दिन को यादगार बनाया।


















































