हीरालाल वार्ड पार्षद निमेश देवांगन ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन, फल वितरण कर लिया आशीर्वाद

मुंगेली— हीरालाल वार्ड के पार्षद एवं समाजसेवी निमेश देवांगन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सादगी और सेवा का परिचय देते हुए स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने केक काटकर बुजुर्गों के साथ अपना जन्मदिन मनाया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में पार्षद रोशन सोनी, सौरभ बाजपेई, आकाश सोनी सहित धर्म सेवा से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस अवसर को सेवा और सम्मान के भाव से मनाया।
इस मौके पर निमेश देवांगन ने कहा कि समाज में बुजुर्गों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके आशीर्वाद से ही जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर हर व्यक्ति को आगे आकर जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए, क्योंकि बुजुर्गों के साथ बिताया गया समय और सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती।

जनसेवा और सादगी की मिसाल

निमेश देवांगन हीरालाल वार्ड के एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं। वे अपने मिलनसार स्वभाव, सहज व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए पहचाने जाते हैं। वार्ड के विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है, जिसमें सड़क, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
श्री राम होटल के संचालक के रूप में व्यवसाय और समाजसेवा के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। क्षेत्र में वे “बड़े भैया” के रूप में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने निमेश देवांगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

मुंगेली पंजाब नेशनल बैंक के खिलाफ गंभीर आरोप, लोन स्वीकृति में टालमटोल और अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया

मुंगेली— जिले में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मुंगेली निवासी एक युवक ने बैंक प्रबंधन, विशेषकर शाखा प्रबंधक पर गंभीर…

जिले में डोर-टू-डोर सर्वे प्रारंभ, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

मुंगेली जिले में 1 मई से जनगणना-2027 के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी  कुन्दन कुमार के निर्देशन में सभी चार्ज क्षेत्रों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!