डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 4.0 के संबंध में प्रशिक्षण आज 06 नवंबर को

मुंगेली— पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी तथा डिजिटल बनाने के उद्देश्य से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 4.0 का शुभारंभ किया गया है। यह नवीन संस्करण फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक पर आधारित है, जिसके माध्यम से पेंशनधारी बिना किसी कठिनाई के अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर से घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
पेंशनधारी आधार फेस और जीवन प्रमाण एप के जरिए आसानी से अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकेंगे। डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 4.0 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में 06 नवम्बर को दोपहर 12 बजे आवश्यक प्रशिक्षण सह डिजिटल प्रमाण पत्र हेतु शिविर का आयोजन किया गया है। जिला कोषालय अधिकारी मुंगेली ने बताया कि शिविर में पेंशनधारियों एवं संबंधित अधिकारियों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी, ताकि आगामी वर्षों में यह प्रक्रिया सुगमता से संपन्न हो सके।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

मुंगेली पंजाब नेशनल बैंक के खिलाफ गंभीर आरोप, लोन स्वीकृति में टालमटोल और अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया

मुंगेली— जिले में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मुंगेली निवासी एक युवक ने बैंक प्रबंधन, विशेषकर शाखा प्रबंधक पर गंभीर…

जिले में डोर-टू-डोर सर्वे प्रारंभ, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

मुंगेली जिले में 1 मई से जनगणना-2027 के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी  कुन्दन कुमार के निर्देशन में सभी चार्ज क्षेत्रों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!