सतनाम समाज की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, 01 दिसम्बर को निकलेगी शोभायात्रा

मुंगेली — प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के पावन पर्व के अवसर पर सतनाम शोभायात्रा 01 दिसम्बर को निकाली जाएगी। इस आयोजन की रूपरेखा बनाने एवं सामाजिक चर्चा, परिचर्चा हेतु आवश्यक बैठक का आयोजन विश्राम गृह मुंगेली में किया गया। बैठक में गुरुबालक दास साहेब जी (गुरुगद्दीनशील, भण्डारपूरी धाम एवं गिरौधपुरी धाम) तथा अध्यक्ष गिरौधपुरीधाम मेला समिति के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में यह जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय सतनाम सेना के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण, जिला महंत, महंतगण, समाज के वरिष्ठ एवं बुद्धिजीवीजन, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार, छड़ीदार भंडारी, महंत, सियान, नेता तथा युवा वर्ग सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आगामी शोभायात्रा की तैयारियों, सामाजिक समरसता एवं संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। यह जानकारी अखिल भारतीय सतनाम सेना के जिला मीडिया प्रभारी निलेश सतनामी ने जानकारी दी।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

मुंगेली पंजाब नेशनल बैंक के खिलाफ गंभीर आरोप, लोन स्वीकृति में टालमटोल और अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया

मुंगेली— जिले में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मुंगेली निवासी एक युवक ने बैंक प्रबंधन, विशेषकर शाखा प्रबंधक पर गंभीर…

जिले में डोर-टू-डोर सर्वे प्रारंभ, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

मुंगेली जिले में 1 मई से जनगणना-2027 के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी  कुन्दन कुमार के निर्देशन में सभी चार्ज क्षेत्रों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!