मुंगेली— ग्राम नवागांव (घुठेरा) में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड नवधा रामायण का भव्य एवं धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पच्चीसवां वर्ष 2026 के रूप में बड़े ही श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो रहे है। भगवान श्रीराम एवं माता जानकी की असीम कृपा से आयोजित इस रामायण महोत्सव को लेकर ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
आयोजन की शुरुआत 14 जनवरी 2026, बुधवार को नवधा प्रारंभ हो चुकी है। इसके पश्चात 22 जनवरी 2026, गुरुवार को पावन जलयात्रा निकाली जाएगी, वहीं 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को यज्ञ, पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। इस पावन आयोजन में कथा वाचन का दायित्व आचार्य पं. श्री शत्रुघ्न प्रसाद मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान
उष राम मोतीम साहू, अजाम साहू एवं श्रीमती नीलम बाई साहू है। गांव के सरपंच नारायण साहू ने बताया कि यह अखंड नवधा रामायण का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार, आपसी भाईचारे एवं सद्भावना को मजबूत करना है। रामायण के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत, मानस मंडलियों, युवाओं एवं समस्त ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है। आयोजन स्थल नवागांव (घुठेरा) में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामकथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। अखंड नवधा रामायण आयोजन को लेकर ग्राम नवागांव (घुटेरा) में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है तथा पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास देखने को मिल रहा है। यह जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन ने दिया।




















































