बसंत पंचमी 23 जनवरी को, माँ अंगारमोती मंदिर में होगा दुधाभिषेक

मुंगेली— माता परमेश्वरी अंगारमोती माता मंदिर, पंडरिया रोड मुंगेली में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य महा दुग्धाभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं में विशेष उल्लास देखने को मिल रहा है।
मंदिर समिति ने बताया कि यह आयोजन 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को संपन्न होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे कलश यात्रा से होगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा कलश यात्रा नगर भ्रमण किया जाएगा। पश्चात दोपहर 12 बजे माता परमेश्वरी अंगारमोती माता का महा दुग्धाभिषेक विधि-विधान से किया जाएगा। दुग्धाभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। वही शाम 05 बजे मंदिर प्रांगण में महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें माता की भव्य आरती के साथ समस्त क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की जाएगी। इस दौरान भजन-कीर्तन एवं जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। मां परमेश्वरी अंगार मोती माता मंदिर समिति मुंगेली ने समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस महा दुग्धाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें। समिति का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव, एकता और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। उल्लेखनीय है कि मां परमेश्वरी अंगार मोती माता मंदिर मुंगेली क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्षभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इस भव्य आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन ने दिया।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

मुंगेली पंजाब नेशनल बैंक के खिलाफ गंभीर आरोप, लोन स्वीकृति में टालमटोल और अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया

मुंगेली— जिले में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मुंगेली निवासी एक युवक ने बैंक प्रबंधन, विशेषकर शाखा प्रबंधक पर गंभीर…

जिले में डोर-टू-डोर सर्वे प्रारंभ, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

मुंगेली जिले में 1 मई से जनगणना-2027 के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी  कुन्दन कुमार के निर्देशन में सभी चार्ज क्षेत्रों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!